रूरा थाने में दशहरा,दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न,सौहाद्र बनाए रखने की अपील
रूरा थाना परिसर में दुर्गा पूजा नवरात्रि, दशहरा पर्वों को लेकर गुरुवार को क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों और विभिन्न पूजा समितियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहाद्रपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई वहीं अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही गई

- उपद्रवियों को चेतावनी
पुखरायां।रूरा थाना परिसर में दुर्गा पूजा नवरात्रि, दशहरा पर्वों को लेकर गुरुवार को क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिकों और विभिन्न पूजा समितियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहाद्रपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई वहीं अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व आस्था और परम्परा से जुड़े हुए त्यौहार हैं,जिन्हें सभी समुदायों के लोग मिलजुलकर मनाते हैं।उन्होंने कहा कि नवरात्रि और दशहरा पर्व पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।पूजा समितियों से आग्रह किया कि वे नियमो का पालन करें और प्रशासन को समय समय पर सहयोग देते रहें।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व आपसी भाईचारे और सौहाद्र बनाए रखने का त्यौहार है।उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।इस मौके पर एस आई रामकिशन वर्मा,एस आई संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत लोग मौजूद रहे।



