कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में तेज रप्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल

भेजा गया अस्पताल,डंपर कब्जे में,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रसूलाबाद मार्ग पर बुधवार को एक बाइक सवार दंपत्ति को एक डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें झींझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। रसूलाबाद कस्बे के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद अनवर अपनी पत्नी शाहजहां की आंख का इलाज कराने के वास्ते झींझक जा रहे थे।इसी दौरान रसूलाबाद झींझक मार्ग पर झींझक के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रप्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति पत्नी दोनों उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी।

सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए झींझक सीएचसी में भर्ती कराया। जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज सुधीर भारद्वाज ने सीएचसी पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दंपत्ति के पुत्र इमरान ने बताया कि उनके पिता मां की आंख का इलाज कराने झींझक जा रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई, सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश

Related Articles

AD
Back to top button