कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

किसानों के बीच पहुंचीं मंत्री प्रतिभा शुक्ला, खुद खाद वितरण कराया

रैपालपुर सोसायटी में किया निरीक्षण, बोलीं- 'किसानों की परेशानी बर्दाश्त नहीं'

कानपुर देहात। किसानों को खाद की कमी से हो रही परेशानी को देखते हुए प्रदेश सरकार की मंत्री और स्थानीय विधायक प्रतिभा शुक्ला ने एक अनूठी पहल की। शुक्रवार को वह स्वयं रैपालपुर स्थित सहकारी समिति में पहुंचीं और अपने सामने किसानों को यूरिया खाद का वितरण कराया।

पिछले कई दिनों से खाद न मिलने के कारण किसान चिंतित थे। यह जानकारी मिलते ही मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने तुरंत मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने एक-एक किसान को अपने हाथों से टोकन दिलवाकर खाद का वितरण शुरू कराया। कतार में लगे किसानों से सीधे बात करते हुए उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खाद वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और किसी भी किसान को निराश न लौटना पड़े। उन्होंने साफ कहा, “किसान हमारे देश की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से ही राष्ट्र का पेट भरता है। ऐसे में खाद जैसी बुनियादी जरूरत में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि वह भविष्य में भी सोसायटी का औचक निरीक्षण करती रहेंगी और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- रूरा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार

मंत्री की इस पहल की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। किसानों ने भी उनके इस कदम का स्वागत किया और कहा कि उनके मौके पर आने से न केवल वितरण में पारदर्शिता आई है, बल्कि उनका विश्वास भी बढ़ा है। इस दौरान सोसायटी के अध्यक्ष बीनू मिश्रा और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

AD
Back to top button