13 वर्षीय बच्चें का फंदे से लटकता मिला शव,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
संदिग्ध परिस्थितियों में एक बच्चे ने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

रसूलाबाद। संदिग्ध परिस्थितियों में एक बच्चे ने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल। जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मेघन आसालतगंज गांव निवासी सियाराम कोरी का 13 वर्षीय बच्चा अमन कुमार ने खेत पर गढ़े मांचा में रस्सी के सहारे बच्चे ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे से शव को लटकता देख हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है हालांकि इस विषय पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है कि आखिर एक 13 वर्षीय बच्चों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इसकी वजह क्या रही होगी इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच में जुटी है।



