जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सरकार के मंशानुसार गांवों मे जन चौपाल कार्यक्रम हो रहे है : सर्वेश कुमार रवि

प्रदेश सरकार के मंशानुसार माह के प्रत्येक शुक्रवार को खण्ड विकास मे दो ग्राम पंचायतो मे जनचौपाल का आयोजन होना तय है के क्रम मे महेवा विकास खण्ड के कीरतपुर ग्राम पंचायत कार्यालय मे खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार रवि की अध्यक्षता मे आयोजित हुई जिसमे अधिकांश विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित रहे।

Story Highlights
  • महेवा विकास खण्ड के कीरतपुर मे जन चौपाल मे बीडिओ महेवा ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें 
  •  ग्राम प्रधान पवन दीप निषाद , सचिव दिलीप निरंजन रहे मौजूद

अमन यात्रा, कालपी। प्रदेश सरकार के मंशानुसार माह के प्रत्येक शुक्रवार को खण्ड विकास मे दो ग्राम पंचायतो मे जनचौपाल का आयोजन होना तय है के क्रम मे महेवा विकास खण्ड के कीरतपुर ग्राम पंचायत कार्यालय मे खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार रवि की अध्यक्षता मे आयोजित हुई जिसमे अधिकांश विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित रहे।जन चौपाल मे खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार रवि ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे ग्रामीणों को अवगत कराया एवं एडीओ संदीप कुमार गुप्ता ने मौजूद ग्रामीणों को 2021-22 व 2022-23 के कच्चे पक्के कार्यो को प्रगति पुस्तिका से पढ़ कर सुनाया एवं सभी प्रकार के पेंशन, राशन कार्ड, हैण्डपम्प गौशाला आदि पर चर्चा करके हकीकत जानी जिसमे राजकीय नलकूप के कटान होने की बात ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रुप से की गई।

PHOTO 12

जन चौपाल मे उपस्थित ग्राम सचिव दिलीप निरंजन ने भी सरकार द्वारा चल रही अति महत्वाकांक्षी योजनाओ के बारे मे बताया। सबसे सोचनीय बिन्दु यह रहा की नलकूप आपरेटर के अलावा किसी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नही रहे। ।

PHOTO 11

इस मौके पर ग्राम प्रधान पवन दीप निषाद , पंचायत मित्र गंगा प्रसाद, पंचायत सहायक पंकज देवी, आगनवाडी कार्यकत्री स्नेहलता, कोटेदार प्रतिनिधि आनंद कुशवाहा, पूर्व प्रधान निर्भय सिंह, प्रेम पाल, राजबाबू पाल, धीरेन्द्र निषाद, देवेन्द्र निषाद, अवलाख, सुरेन्द्र पाल, मेवालाल, रामबिलास कुशवाहा आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button