कानपुर देहात में शादी समारोह में हार्ट अटैक से पंडित की मौत
गेस्ट हाउस में हुआ हादसा, शादी समारोह में छाया मातम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रूरा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान एक पंडित की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई।
घटना रूरा कस्बा स्थित मनोरमा गेस्ट हाउस में हुई,जहां हसनापुर निवासी पवन उर्फ श्यामू 40 वर्ष वर बधू के फेरे करा रहे थे।वह देर शाम गांव के ही रामकिशोर शर्मा के बेटे की शादी सम्पन्न कराने के लिए गेस्ट हाउस पहुंचें थे।फेरे कराने के दौरान ही उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया।पंडित की मौत की सूचना मिलते ही शादी समारोह में मातम छा गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- परिवारवाद की राजनीति पर जवाबी हमला: बलिदानवाद का संकल्प और महाकाव्यों का अपमान



