गजनेर रोड पर ट्रैक के कट मारने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, 108 एंबुलेंस की तत्परता से मिला समय पर उपचार
गजनेर रोड स्थित चौहान धर्म कांटा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पं. मुकेश (26 वर्ष) पुत्र रमेश, निवासी ग्राम बरौली पी., थाना देवराहट, जिला कानपुर देहात के रूप में हुई है

कानपुर देहात।गजनेर रोड स्थित चौहान धर्म कांटा के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पं. मुकेश (26 वर्ष) पुत्र रमेश, निवासी ग्राम बरौली पी., थाना देवराहट, जिला कानपुर देहात के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पं. मुकेश बाइक से गजनेर रोड की ओर आ रहे थे, तभी अचानक सामने चल रहे एक ट्रैक ने अचानक कट मार दिया। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी जितेंद्र कुमार एवं पायलट सुबोध कुमार ने तत्काल घायल को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सुरक्षित रूप से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।



