कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

CDO विधान ने विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत तिगाई में संचालित प्राथमिक विद्यालय तिगाई द्वितीय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

पंजीकृत छात्राओं की शतप्रतिशत उपस्थिति की जाए सुनिश्चित तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए करें प्रेरित:-मुख्य विकास अधिकारी

कानपुर देहात: मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के विकास खंड अकबरपुर कि ग्राम पंचायत तिगाई में संचालित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का औचक निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के समय मौके पर कुल 118 छात्र/छात्राओ का पंजीकरण किया गया है परन्तु मौके पर मात्र 23 छात्र/ छात्रायें मौके पर उपस्थित मिले जिस पर उन्होंने सम्बंधित प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

निरिक्षण के समय मौके पर श्री मती शिखा सहायक अध्यापक , प्रधानाध्यापक मौके उपस्थित मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में बदलीं: रसूलाबाद में नहर में समाई कार, तीन की मौत

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button