
चंदौली। शहाबगंज विकास खंड अंतर्गत कौड़िहार गांव निवासी सतानंद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा की गांव में सीसी रोड़ निर्माण के नाम पर भारी भरकम धन का गमन किया गया है। शिकायत कर्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की जांच करने की गुहार लगाई है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि 2022-23 में बाबूलाल के घर से काली मंदिर तक सीसी रोड़ का निर्माण कराया गया, वहीं 2023-24 में शशि हरिजन के घर से काली मंदिर तक सीसी रोड़ का निर्माण कराया गया, जो पूरी तरह गलत तरीके का हथकंडा अपनाते हुए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। एक ही सीसी रोड़ पर दोबारा धन की निकासी कराई गई है। जिसकी जांच सुनिश्चित होनी चाहिए।



