कानपुर देहात में बहला फुसलाकर ले जाई गई युवती दो माह बाद बरामद

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना बरौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने थाना क्षेत्र में बहला फुसलाकर भगा ले जाई गई एक युवती को बरामद कर लिया है।पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बीते 11 मई को थाना बरौर पर गांव के एक युवक पर अपनी 19 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।उन्होंने बताया था कि 11 मई की भोर पहर जब घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे तभी उनकी पुत्री शौचक्रिया के वास्ते छत से नीचे आई और कहीं चली गई।सुबह करीब 6 बजे परिजनों के जागने पर घटना की जानकारी हुईं।काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग सका।उन्होंने गांव ने एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पुत्री घर में रखी नगदी समेत कीमती गहने भी साथ ले गई है।पिता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता युवती समेत आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।घटना के करीब दो माह बाद मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पीड़िता युवती को बरौर कस्बे से बरामद कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।आरोपी युवक की तलाश कराई जा रही है।जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



