उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

युवक 20 लीटर कच्ची देशी अवैध शराब समेत भेजा गया जेल

अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु जनपद कानपुर देहात में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना गजनेर पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एक युवक के कब्जे से 20 लीटर कच्ची देशी अवैध शराब बरामद कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है

पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु जनपद कानपुर देहात में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना गजनेर पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर एक युवक के कब्जे से 20 लीटर कच्ची देशी अवैध शराब बरामद कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए उन्होंने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर हमराहियों संग छापामारी कर सिकंदरा थाना क्षेत्र के विकासनगर निवासी अभिषेक को मूसानगर रोड पर सरकारी अस्पताल के सामने 20 लीटर कच्ची अवैध शराब समेत दबोच लिया।आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button