उत्तरप्रदेशऔरैयाफ्रेश न्यूज

वाहन का इंतजार कर रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, दो बालिकाओं समेत तीन की मौत

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैन समीप आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल संख्या-137 के पास रविवार साढ़े 11 बजे के करीब वाहन पुल पर कुछ लोग वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुल से निकली तेज रफ्तार कार ने नौ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारते हुए कार तेजी से निकल गई। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई

औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैन समीप आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल संख्या-137 के पास रविवार साढ़े 11 बजे के करीब वाहन पुल पर कुछ लोग वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुल से निकली तेज रफ्तार कार ने नौ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर मारते हुए कार तेजी से निकल गई। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां दो बालिकाओं समेत तीन को डॉक्टर ने मृत बता दिया।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को तेज रफ्तार वाहन का कहर सामने आया। तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वाहन का इंतजार कर रहे नौ लोग आ गए। सूचना पर पुलिस व एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी ले जाने का सिलसिला शुरू हुआ। चीख-पुकार के बीच एक ही परिवार के लोग बुरी तरह से खून से लथपथ नजर आए।

जिसमें से अस्पताल पहुंचे नगला पहाड़ी निवासी आराध्या (8) पुत्री सोनू सिंह, गुनगुन (10) पुत्री रमन सिंह व रमन सिंह (40) को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो जाने की पु​ष्टि हो रही है। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है। कुछ घायलों को सैफई रेफर किया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

AD
Back to top button