कानपुर देहात: आईआईटी कानपुर की टीम ने लिए मिट्टी तथा पानी के 47 नमूने
एनजीटी के निर्देश पर क्रोमियम प्रभावित क्षेत्रों में मैपिंग करने पहुंची वैज्ञानिकों की टीम
रनियां। एनजीटी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर शासन द्वारा आईआईटी कानपुर नगर की एक टीम जिले में क्रोमियम प्रभावित क्षेत्रों में वृहद स्तर मैपिंग कर रही है। बुधवार को एक बार फिर यहां पहुंची टीम ने खानचदपुर, उमरन, शिवनाथ पुरवा आदि गांवों में पानी व मिट्टी के 47 नमूने संकलित किए। इसके पहले भी 3 अगस्त को टीम यहां आई थी।
आईआईटी के प्रोफेसर मनोज कुमार तिवारी व प्रोफेसर पुरनिंदो घोष के नेतृत्व में गठित टीम बुधवार को अवैध रूप से डंप क्रोमियम वेस्ट की जगह, उमरन, शिवनाथ पुरवा आदि जगहों पर ग्राउंड वाटर व मिट्टी के नमूने संकलित किए। इसके अलावा आस-पास के नालों, नलकूपों, बोरवेल, तालाबों तथा घाटमपुर रजबहे से भी पानी के नमूने संकलित किए। इस संबंध में क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि पहले चरण में आईआईटी कानपुर द्वारा कानपुर देहात जिले में क्रोमियम प्रभावित क्षेत्रों से वृहद स्तर मैकिग कर नमूने प्रयोगशाला भिजवाए जाएंगे।
बुधवार को मिट्टी के 24, भू-गर्भ जल के 18 तथा नालों आदि के 5 नमूने संकलित किए गए है। पूर्व में तथा बुधवार को लिए गए सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद अगले चरण में इसे समाप्त करने की दिशा में कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान वैज्ञानिक आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
ये भी पढे- कानपुर देहात: पुखरायां में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के नेतृत्व में निकाली गईं भव्य तिरंगा यात्राएं



