कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मोटरसाइकिल की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस कार्यवाही में जुटी, मुँगीसापुर क्षेत्र में हुआ हादसा

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मुँगीसापुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ननथू गांव में पैदल खेत जा रही एक बुजुर्ग महिला की मोटरसाइकिल की टक्कर से जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।मृतका की पहचान स्वर्गीय छोटेलाल की 70 वर्षीय पत्नी प्रेमकुमारी के रूप में हुई है।हादसा रविवार शाम करीब 3.30 बजे उस समय हुई जब प्रेमकुमारी अपने घर से पैदल खेत जा रही थी तभी एक तेज रप्तार मोटरसाइकिल चालक ने तेजी व लापरवाही में वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में प्रेमकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आनन फानन में घायल प्रेमकुमारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।प्रेमकुमारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button