कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुरैनी में ग्राम पंचायत की खुली बैठक सम्पन्न,सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के निर्देश

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी में मंगलवार को प्रधान प्रतिनिधि मिलन यादव की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया।

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी में मंगलवार को प्रधान प्रतिनिधि मिलन यादव की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान सचिव दीपिका यादव व ग्राम रोजगार सेवक जितेंद्र यादव भी मौजूद रहे।बैठक में दौरान प्रधान प्रतिनिधि मिलन यादव ने पिछले चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों को दी।पंचायत सचिव दीपिका यादव ने सरकारी योजनाओं से रूबरू कराया।

साथ ही उन्होंने स्वच्छता अभियान से जुड़ी हुई जानकारी साझा की।बैठक के दौरान अन्य योजनाओं जैसे आवास,अंत्योदय कार्ड,श्रम कार्ड,वृद्धावस्था,निराश्रित विधवा,दिव्यांग पेंशन,आयुष्मान कार्ड,किसान सम्मान निधि इत्यादि सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए गए।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button