उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां में मिशन शक्ति अभियान की पहल

कानपुर देहात के रनियां कस्बे में मिशन शक्ति अभियान के तहत महत्वपूर्ण पहल की गई।मंगलवार को मंटोरा पुल के पास दुर्गा पूजा पांडाल में प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने महिलाओं से संवाद किया।पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया

Story Highlights
  • मंटोरा पुल के पास दुर्गा पूजा पांडाल में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां कस्बे में मिशन शक्ति अभियान के तहत महत्वपूर्ण पहल की गई।मंगलवार को मंटोरा पुल के पास दुर्गा पूजा पांडाल में प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने महिलाओं से संवाद किया।पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया।उन्होंने महिला उत्पीड़न के विभिन्न रूपों की जानकारी दी।साथ ही महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकती हैं।इस अवसर पर महिलाओं को मिशन शक्ति योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।महिलाओं को जागरूक करने का यह कार्यक्रम नवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।इस मौके पर पुलिसकर्मी व बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related Articles

AD
Back to top button