कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पानी भरे गड्ढे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव,फैली सनसनी

भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने परिजनों को दी सांत्वना

Story Highlights
  • भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर नेशनल हाइवे किनारे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग सोनेलाल का शव पानी भरे गड्ढे में मिला।
  • गुरुवार शाम को साइकिल से दुकान का सामान खरीदने गए सोनेलाल देर रात गड्ढे में गिरे मिले।
  • सीएचसी पुखरायां में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  • परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
  • घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने परिजनों को सांत्वना दी।

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर नेशनल हाइवे किनारे एक पानी भरे गड्ढे में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है।परिजनों ने उन्हें अर्धबेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुखरायां कस्बे के शिवाजी नगर निवासी मोनू चक ने बताया कि उनके पिता सोनेलाल गुरुवार शाम को साइकिल से दुकान का सामान खरीदने गए थे।देर रात तक उनकी तलाश की गई।जिसके बाद उन्हें शिवाजी नगर के सामने हाइवे किनारे पानी भरे गड्ढे में साइकिल समेत गिरा हुआ पाया।परिजन आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी ले गए।जहां मौजूद डॉक्टरों ने सोनेलाल को परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार कर दिया और शव को घर ले गए।शुक्रवार को घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पत्नी रामबेटी,पुत्र मोनू चक,पुत्री प्रियंका समेत अन्य परिजनों को सांत्वना दी।

ये भी पढ़े- अमरौधा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, रोशन और सरोजनी बने प्राथमिक वर्ग के चैंपियन

Related Articles

AD
Back to top button