कानपुर देहात: सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु ने शाहजहांपुर निनाया और जिठरौली में शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस
ग्राम शाहजहांपुर निनाया में मंगल सिंह चौहान और लाल सिंह चौहान की पत्नी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया गया।

कानपुर देहात: भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में पिछले दिनों हुए कई आकस्मिक निधनों से क्षेत्र में शोक की लहर है। इसी क्रम में रविवार 24 मई को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने सरवनखेड़ा क्षेत्र के प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचकर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया।
सपा नेता सबसे पहले ग्राम शाहजहांपुर निनाया पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत मंगल सिंह चौहान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने इसी गांव के निवासी लाल सिंह चौहान की पत्नी के आकस्मिक निधन पर भी अपनी शोक संवेदना प्रकट की। इसके बाद वे ग्राम जिठरौली पहुंचे, जहां उन्होंने सभाराज सिंह चौहान भूरा के निधन पर गहरा शोक जताया। परिजनों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इन वरिष्ठ और सम्मानित जनों का जाना पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में शांति प्रदान करें और इस अपार दुख की घड़ी में परिजनों को संबल दें।
इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य समरजीत सिंह, प्रधान अरविंद सिंह कल्लू, पूर्व प्रधान अकील अहमद, विजय बहादुर सिंह चौहान, विकास शुक्ला, योगेंद्र सिंह राठौर, राजन सिंह चौहान, अंशुल सिंह परिहार, प्रमोद राजपूत, महेंद्र सिंह प्रधान, शोभित सोनकर, हनुमान सिंह चौहान, गब्बर सिंह, अंकित सिंह परिहार, मुन्ना ठाकुर, बीरेन्द्र सिंह चौहान, अंकित सिंह चौहान, महेश कमल प्रधान, मो. जसीम, मो. आतिफ, अभिषेक सिंह, अरविंद कुशवाहा, राहुल सिंह गौर और नीरज मिश्रा सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।



