कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का बड़ा एक्शन: बिना मान्यता चल रहे दो स्कूलों को नोटिस, तुरंत बंद करने का आदेश

ए एस के डी लोहारी और पी के राजा शिक्षण संस्थान मोहाना पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का बड़ा हंटर, विधिक कार्रवाई की तैयारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग में अवैध रूप से संचालित हो रहे विद्यालयों के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक बड़ा कदम उठाया है। नियमों को ताक पर रखकर बिना मान्यता के धड़ल्ले से चल रहे दो विद्यालयों को बीएसए ने कड़ा रुख अपनाते हुए ए एस के डी लोहारी पी के राजा शिक्षण संस्थान मोहाना को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही दोनों विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का सख्त आदेश दिया है। ​

बिना मान्यता के हो रहा थे संचालन ​मिली जानकारी के अनुसार विभाग को पिछले काफी समय से इन स्कूलों के बिना किसी वैध मान्यता के संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए जब विभागीय टीम द्वारा जांच कराई गई तो शिकायतें सही पाई गईं। दोनों ही स्कूल बिना किसी आधिकारिक पंजीकरण या मान्यता के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। ​बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं ​जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में सख्त हिदायत देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा जो भी विद्यालय बिना वैध मान्यता के चलते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ न सिर्फ बंदी की कार्रवाई होगी बल्कि भारी जुर्माना और कानूनी कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। बच्चों के भविष्य और सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभिभावकों के लिए अपील​
प्रशासन ने क्षेत्र के अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों का दाखिला कराने से पहले स्कूल की मान्यता की जांच अच्छी तरह से कर लें। किसी भी अनधिकृत संस्थान में बच्चों को न भेजें ताकि उनका साल खराब न हो।​ बीएसए की इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से क्षेत्र में बिना मान्यता और अवैध रूप से दुकान खोलकर बैठे अन्य स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा पिछले दिनों गजनेर क्षेत्र के चार विद्यालयों को नोटिस जारी की गई थी।
वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय ने बताया कि नोटिस के बाद विद्यालयों मे सील कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

 

 


ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: बीएसए की बड़ी कार्यवाही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का रोका वेतन


 

Related Articles

AD
Back to top button