कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता का जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने फीता काटकर किया शुभारंभ

बोले खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा

कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मकरंदापुर गांव में शनिवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने फीता काटकर किया।

अपने संबोधन में उन्होंने ग्रामीण युवाओं को नशे से दूर रहने,अनुशासन बनाए रखने और टीम भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि खेल खेलने से हमारा सर्वांगीण विकास होता है।खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए।खेल में द्वेषपूर्ण भावना नहीं होनी चाहिए।

इस मौके पर जिला मंत्री डिम्पल सचान,अमरनाथ सचान,टाइटन क्लब के अध्यक्ष सलीद सिद्दीकी,मनोज सचान,रामकिशोर सचान,शिव सिंह सचान,जावेद खान,ओमप्रकाश सचान,अजीत सचान,सुमित सचान,अविनाश सचान,कल्लू सचान समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- 

Related Articles

AD
Back to top button