कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिवली में दिनदहाड़े महिला से लूट: अपाचे बाइक सवार बदमाश सोने की चेन,बाले और अंगूठी छीन हुए फरार

महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के हरदियानाला गांव में रविवार को दिनदहाड़े एक महिला से लूट की घटना सामने आई है।अपाचे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने कंडे पाथ रही महिला से उसकी सोने की चेन, बाले और अंगूठी छीन ली और मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

घटना शिवली कोतवाली क्षेत्र के हरदियानाला गांव में हुई।गांव निवासी राजेश कुमार यादव की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि उनके परिवार में चार दिन पहले एक शादी समारोह था।जिसके चलते उन्होंने सोने की चेन,बाले और अंगूठी पहन रखी थी।रविवार सुबह करीब 10.30 बजे वह अपने पशुबाड़े में कंडा पाथने गई थी।इसी दौरान सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंच गए।उन्होंने रेखा देवी से गांव में राम जानकी मंदिर के बारे में पूंछा।

रेखा देवी ने बताया कि गांव में कोई ऐसा मंदिर नहीं है।बातचीत के दौरान मौका पाकर एक युवक ने रेखा देवी को पकड़ लिया जबकि दूसरे युवक ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन,कानों के बाले और उंगली से अंगूठी छीन ली।वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।जिसके बाद रेखा देवी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई।

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर शीलेंद्र यादव ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन शुरू की।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले का अतिशीघ्र खुलासा किया जाएगा।


ये भी पढे- टूटे रिश्ते फिर से महके! ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ ने बिखरे परिवारों में घोल दी मिठास, खुशी-खुशी साथ लौटे पति-पत्नी


 

Related Articles

AD
Back to top button