रूरा में घरेलू विवाद में नशे के आदी बुजुर्ग ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में रविवार रात एक बुजुर्ग ने अपने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सोमवार सुबह उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में रविवार रात एक बुजुर्ग ने अपने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सोमवार सुबह उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान 61 वर्षीय राजेंद्र शर्मा के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक राजेंद्र शर्मा नशे के आदी थे जिसके कारण उनका अक्सर घर में विवाद होता रहता था।रविवार रात भी वह झगड़ा होने के बाद बरामदे में आकर लेट गए और रात में उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।घटना से मृतक की पत्नी राजेश्वरी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में ग्रह कलह और नशेबाजी घटना का कारण सामने आया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



