कानपुर देहात में जान से मारने की नियति से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट
कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु थाना शिवली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु थाना शिवली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने जान से मारने की नियति से हमला करने के आरोप में आरोपी को आलाकत्ल समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि बीते 11 जून को थाना क्षेत्र के रैपालपुर निवासी सरवन कठेरिया की तहरीर पर गांव के राजवीर सिंह चंदेल के विरुद्ध भाई विश्वनाथ कठेरिया को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने,गाली गलौज करने,जान से मारने की नियति से कुल्हाड़ी से विश्वनाथ पर हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी।गुरुवार को मामले में पुलिस को सफलता हांथ लग गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी राजबहादुर सिंह चंदेल को दोपहर करीब 1.45 बजे थाना क्षेत्र के भाऊपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।



