कानपुर देहात में बीमारी के चलते बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
हैलट से घर लौटने के बाद बुजुर्ग की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुखरायां। कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के सूर्यपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग की शुक्रवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान 85 वर्षीय प्रताप सिंह के रूप में हुई है।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रताप सिंह को बीमारी के चलते कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें घर ले आए थे।जहां पर शुक्रवार को प्रताप सिंह की मौत हो गई।सूचना मिलते ही एस आई श्याम सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: रसूलाबाद पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार



