उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सड़क हादसे में बहराइच के प्राइवेट कर्मी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर के पास शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में एक निजी रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान बहराइच निवासी कालीचरन के 30 वर्षीय पुत्र विवेक शुक्ला के रूप में हुई है

Story Highlights
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर के पास शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में एक निजी रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान बहराइच निवासी कालीचरन के 30 वर्षीय पुत्र विवेक शुक्ला के रूप में हुई है।वह कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास चल रहे बैरिकेडिंग में निजी तौर पर काम कर रहे थे।शुक्रवार रात वह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे इसी दौरान सरदारपुर के पास वह सड़क हादसे का शिकार हो गए।स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूँछतांछ कर शव की शिनाख्त की।विवेक शुक्ला के परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका,एक पुत्र और एक पुत्री है जो बहराइच में रहते हैं।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में शोक छा गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button