औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
औरैया: मनकामानेश्वर महादेव मंदिर: श्रीमद् भागवत सप्ताह का भव्य आयोजन जारी
श्री कृष्ण की लीलाओ का वर्णन कर भक्तों के हृदय को भक्ति बिभोर कर दिया
अरैया। जिले के सत्तेश्वर औरैया (राधे वाटिका के निकट) स्थित प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का उत्साहपूर्ण आयोजन चल रहा है। यह धार्मिक महायज्ञ 11 जनवरी 2026 (रविवार) को कलश यात्रा एवं श्री गणेश पूजन के साथ प्रारंभ हुआ और 18 जनवरी 2026 तक चलेगा। स्थानीय भक्तों एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु इस पावन आयोजन में भाग ले रहे हैं।
मुख्य कथा वाचन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आचार्य जगमोहन प्रिपाठी जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। वे अपनी मधुर वाणी एवं गहन ज्ञान से श्रीमद् भागवत की लीलाओं का वर्णन कर भक्तों के हृदय को भक्ति रस से सराबोर कर रहे हैं। साथ ही बाल व्यास विद्वान विट्ठल प्रिपाठी जी भी उपस्थित रहकर छोटे-बड़े सभी भक्तों को आध्यात्मिक प्रेरणा दे रहे हैं। कथा प्रतिदिन अपराह्न 12 बजे से सायं 4 बजे तक नियमित रूप से सुनाई जा रही है।
17 जनवरी 2026 (शनिवार) को कथा का विराम होगा, जबकि 18 जनवरी (रविवार) को हवन-यज्ञ एवं भंडारे का भव्य आयोजन होगा, जिसमें सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन की साउंड व्यवस्था कृष्णा टेंट एंड साउंड सर्विस, बेला द्वारा कुशलतापूर्वक संभाली गई है।
मंदिर समिति एवं स्थानीय मोहल्लावासियों ने सभी भक्तजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ज्ञान यज्ञ को सफल बनाएं। आचार्य जगमोहन त्रिपाठी जी ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि समाज में भक्ति, एकता एवं आध्यात्मिक जागरण का माध्यम भी बन रहा है।
भक्तों का मानना है कि श्रीमद् भागवत की कथा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस आयोजन में परीक्षत सुनीता चौहान पत्नी पूरन चौहान व आयोजको में आशीष श्रीवास्तव, पिंटू गुप्ता, विजय तोमर, मुन्ना सिंह गौर, गोपाल तिवारी, हीरा शुक्ला, मनोज फौजी, मोहन फौजी, जय सिंह फौजी, रोहित चतुर्वेदी, अजय पाल सिंह, शीलू श्रीवास्तव, पवन चतुर्वेदी, विकास पाण्डेय, मनीष गुप्ता, मनोज सोनी, सहित मोहल्ले वासियों सहित सैकड़ो महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।



