उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में मिला मौसम विभाग का उपकरण,फैली दहशत

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया घासीराम गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है।कुंवरसिंह के खेत में आसमान से एक रहस्यमयी उपकरण गिरा।उपकरण के साथ एक सफेद धर्माकोल का डिब्बा था।इस डिब्बे में लाल रंग की लाइट जल रही थी

Story Highlights
  • खेत में गिरा था लाल लाइट वाला उपकरण
  • दिल्ली मौसम विभाग से जुड़ा निकला उपकरण
  • पुलिस जांच के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के गढ़िया घासीराम गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है।कुंवरसिंह के खेत में आसमान से एक रहस्यमयी उपकरण गिरा।उपकरण के साथ एक सफेद धर्माकोल का डिब्बा था।इस डिब्बे में लाल रंग की लाइट जल रही थी।ग्रामीणों ने देखा कि पास के एक अन्य खेत में गुब्बारे जैसी एक वस्तु भी गिरी हुई थी।डर के कारण कोई भी व्यक्ति उपकरण के पास नहीं गया।ग्रामीणों ने तत्काल झींझक चौकी पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से उपकरण का निरीक्षण किया।जांच में पता चला कि उपकरण भारत मौसम विभाग लोदी रोड नई दिल्ली का है।

उपकरण पर उपमहानिदेशक उपकरण उत्पादन का नाम भी अंकित था।उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह मौसम विभाग का वैज्ञानिक उपकरण है।यह उपग्रह से जुड़कर मौसम की जानकारी एकत्र करता है।संभवतः तकनीकी खराबी,रबर वॉल्व फटने या कनेक्शन टूटने से उपकरण नीचे गिर गया।पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।पुलिस ने उपकरण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button