कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीडीओ सौम्या ने खंड शिक्षा अधिकारी, झींझक एवं एसआरजी से माँगा स्पष्टीकरण

जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों के कायाकल्प, पाठ्य पुस्तकें, बच्चों के आधार बनाए जाने, शारदा पोर्टल पर बच्चों की फीडिंग आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई, बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी झींझक अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

Story Highlights
  • सीडीओ सौम्या ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश
  • खंड शिक्षा अधिकारी, झींझक एवं एसआरजी द्वारा बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर कठोर चेतवानी देते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश
  • शारदा पोर्टल पर कम प्रगति पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने जताई नाराजगी, शीघ्र ही सुधार किए जाने के दिए निर्देश
  • बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाने में झींझक, संदलपुर, मलासा, अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा में कम प्रगति पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रगति लाने के निर्देश दिए।

कानपुर देहात।  के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों के कायाकल्प, पाठ्य पुस्तकें, बच्चों के आधार बनाए जाने, शारदा पोर्टल पर बच्चों की फीडिंग आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई, बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी झींझक अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

वहीं बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाने में झींझक, संदलपुर, मलासा, अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा में कम प्रगति पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शारदा पोर्टल में झींझक, मलासा, मैथा, रसूलाबाद, राजपुर एवं अमरौधा में बच्चों की शारदा पोर्टल में कम फीडिंग पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा शीघ्र पोर्टल में बच्चों की फीडिंग कराने के निर्देश दिए। वही बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बच्चों के पाठ्य पुस्तकों का वितरण वर्ष 2022- 23 के सभी बच्चों को वितरित कर दिए गए हैं, तथा 2023-24 हेतु तैयारी चल रही है।

cdo1

वही विद्यालयों के ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय का शत-प्रतिशत कायाकल्प किया जाए। विद्यालय में विद्युतीकरण, रंगाई, पुताई, बाउंड्रीवॉल, रेन वाटर आदि का कार्य कराया जाए।

cdo2

उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों का अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए हैं उनका निरीक्षण सभी अधिकारी करें तथा रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए, किसी प्रकार की लापरवाही ना हो संपूर्ण व्यवस्था दुरुस्त करें। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय, डीपीआरओ विलास बाबू, खंड शिक्षा अधिकारी, लेखाधिकारी शिवा त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button