कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

20 क्वार्टर देशी नाजायज शराब समेत युवक धरा गया

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में जनपद कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम व अवैध शराब बरामदगी की दिशा में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना मूसानगर पुलिस ने बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर एक युवक के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी अवैध शराब बरामद कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में जनपद कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम व अवैध शराब बरामदगी की दिशा में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना मूसानगर पुलिस ने बुधवार शाम मुखबिर की सूचना पर एक युवक के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी अवैध शराब बरामद कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में बुधवार शाम वह मय हमराहियों समेत क्षेत्र में अपनी ड्यूटी पर मासूर थे कि तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर क्रपालपुर तिराहे पर एक युवक को एक झोले में 20 अदद देशी क्वार्टर नाजायज शराब समेत धर दबोचा।

युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पूंछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता भूपसिंह निवासी कृपालपुर थाना मूसानगर बताया है।आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button