उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पूर्व ब्लॉक प्रमुख के निधन पर शोक की लहर

पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवराम सिंह सेंगर का 4 अप्रैल 2024 रात्रि 11 बजे निधन हो गया। उनकी मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दरवाजे पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। अरविंद सिंह सेंगर पूर्व एबीआरसी अकबरपुर के पिताजी शिवराम सिंह सेंगर का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को उनका निधन 95 वर्ष की आयु में 185 एलआईजी डब्लू ब्लॉक केशवनगर कानपुर स्थित अपने आवास पर हो गया। शिवराम सिंह संदलपुर ब्लॉक के ग्राम मनकापुर के मूल निवासी हैं

कानपुर देहात। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवराम सिंह सेंगर का 4 अप्रैल 2024 रात्रि 11 बजे निधन हो गया। उनकी मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दरवाजे पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। अरविंद सिंह सेंगर पूर्व एबीआरसी अकबरपुर के पिताजी शिवराम सिंह सेंगर का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को उनका निधन 95 वर्ष की आयु में 185 एलआईजी डब्लू ब्लॉक केशवनगर कानपुर स्थित अपने आवास पर हो गया। शिवराम सिंह संदलपुर ब्लॉक के ग्राम मनकापुर के मूल निवासी हैं। मौत की खबर सुनते ही शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पर शिक्षकों एवं राजनेताओं का ताता लगा हुआ है। वह तीन बार संदलपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। वे अत्यंत कर्मठ, योग्य, ईमानदार, लोकप्रिय जनसेवक, बेहद मिलनसार व आत्मीयता वाले जिंदादिल इंसान थे। उन्होंने हमेशा जादि-धर्म से अलग हटकर राजनीति की है।

उनके स्वभाव एवं कार्यों को लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे। उनके आकस्मिक निधन पर बेसिक शिक्षा विभाग के सैकड़ों अधिकारियों, शिक्षकों एवं राजनीतिक जनप्रतिनिधियों का ताता लगा हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह वर्मा, जूनियर शिक्षक संघ मंडलीय उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान, मंत्री दिनेश चतुर्वेदी, दिनेश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ एलबी सिंह, आनंद मिश्रा, शीलू बाजपई, हिमांशु त्रिपाठी, अभिषेक द्विवेदी, राष्ट्रीय शैक्षिक संघ कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, शिवबरन सिंह, विमल अवस्थी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, मनोरंजन दीक्षित, अनुराग श्रीवास्तव, गोरेंद्र सचान, जगदीश, अतुल तिवारी, महावीर कमल, पारस कटियार, राजेश कटियार, विकास तिवारी, शैलेंद्र सेंगर, गोलू भदौरिया, पीयूष मिश्रा, संजय शुक्ला, ज्योति सिंह, रमा सिंह, दीपक परमार, सुरेन्द्र सिंह आदि शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button