शिवली में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के रैपालपुर गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

पुखरायां।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के रैपालपुर गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।युवक का शव घर की दूसरी मंजिल पर फांसी के फंदे से लटका मिला।परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान रफीक के 30 वर्षीय पुत्र इरफान के रूप में हुई है।इरफान रनियां के खानपुर में वेल्डिंग वर्कर के रूप में काम करता था।मृतक के भाई आजम ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को काम से लौटने के बाद इरफान ने रात में घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे के अंदर पंखे के कुंडे से बेडशीट के सहारे फांसी लगा ली।मृतक इरफान की शादी डेढ़ साल पहले रहनुमा से हुई थी और उसकी एक बेटी रहमत है।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



