उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुखरायां महाविद्यालय की छात्राओं ने लहराया सड़क सुरक्षा का परचम

रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय की छात्राओं ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। शहजादपुर अकबरपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता में टॉप किया। निबंध प्रतियोगिता में अर्चिता पाल ने प्रथम और जेवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

Story Highlights
  • अर्चिता व जेवा ने निबंध में, सहाना ने पोस्टर में जीता दिल
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता: पुखरायां महाविद्यालय की छात्राएं बनीं मिसाल

अमन यात्रा ब्यूरो,पुखरायां। रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय की छात्राओं ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। शहजादपुर अकबरपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता में टॉप किया। निबंध प्रतियोगिता में अर्चिता पाल ने प्रथम और जेवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में सहाना खातून ने द्वितीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का मान बढ़ाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार सिंह ने संजय कुमार कीड़ा प्रशिक्षक के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम का गठन कर प्रतियोगिता के लिए भेजा था। छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महाविद्यालय के शिक्षक और अन्य छात्र बेहद उत्साहित हैं।

Related Articles

AD
Back to top button