उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

‘मिशन शक्ति 5.0’: बाजारों में उतरी कानपुर देहात पुलिस, महिला सुरक्षा पर चलाया जागरूकता अभियान

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर सैंकड़ों महिलाओं और बालिकाओं को दी गई कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी

कानपुर देहात: कानपुर देहात में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और जागरूक बनाने के लिए ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत आज पुलिस विभाग ने जोरदार जागरूकता कार्यक्रम चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपदीय थाना पुलिस ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुँचकर महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित किया।

हेल्पलाइन नंबर्स और साइबर टिप्स

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग करना और अपराधों से बचाव के उपायों से अवगत कराना था। सैंकड़ों महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा योजनाओं, कानूनी अधिकारों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को तत्काल सहायता के लिए 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) एवं 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी दी।

इसके साथ ही, उन्हें UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने और सोशल मीडिया पर साइबर अपराधों (जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी खातों) से सावधान रहने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा किए गए।

कानूनी अधिकारों पर विशेष फोकस

जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं के कानूनी अधिकारों को विस्तार से समझाया गया। उन्हें POCSO एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम और साइबर क्राइम से संबंधित आईटी एक्ट की जानकारी दी गई, जिससे वे संकट की स्थिति में अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। कानपुर देहात पुलिस का यह कदम महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और एक सुरक्षित माहौल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: मतदाता सूची शुद्धिकरण पर मंत्री प्रतिभा शुक्ला सख्त, रनिया मंडल में SIR अभियान की व्यापक समीक्षा

Related Articles

AD
Back to top button