कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

चार जुआरियों को जुआ खेलते हुए बरौर पुलिस ने दबोचा

बरौर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर चार जुआरियों को तांश के पत्तों द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

ब्रजेंद्र तिवारी,पुखरायां। बरौर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर चार जुआरियों को तांश के पत्तों द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए उन्होंने मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर हमराहियों संग छापामारी कर थाना क्षेत्र के अंडवां गांव किनारे खेत में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैदरपुर के इबरान,मो आलम व मो फहीम तथा बढौली गांव के अनिल को धर दबोचा।आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।आरोपियों के पास मालफड़ में 3930 तथा जामा तलाशी में 1200 कुल 5130 रुपए बरामद कर उनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button