कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सीडीओ की अध्यक्षता में एफएमडी टीकाकरण अभियान की समीक्षा, शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने कहा- पशुपालकों के हित में गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर करें गोवंशीय व महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण

कानपुर देहात: मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में कल से शुरू हो रहे एफ०एम०डी० (खुरपका-मुंहपका रोग) टीकाकरण अभियान की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कल  से प्रारंभ हो रहे इस व्यापक टीकाकरण अभियान का शत-प्रतिशत लक्ष्य समयबद्ध तरीके से हासिल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पशुधन को खुरपका और मुंहपका जैसी गंभीर बीमारियों से बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि पशुपालकों को किसी प्रकार की आर्थिक हानि न हो। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए एवं विभाग द्वारा गठित सभी वैक्सिनेटर टीमों को गांव-गांव जाकर डोर-टू-डोर टीकाकरण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

उन्होंने सम्बंधित पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन और वैक्सीन स्टोरेज का विशेष ध्यान रखा जाए इसके साथ ही टीकाकरण के साथ-साथ जिन पशुओं की टैगिंग नहीं हुई है, उनकी ‘भारत पशुधन पोर्टल’ पर अनिवार्य इयर टैगिंग और डेटा प्रविष्टि की जाए। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम शासन की महतवपूर्ण योजनाओं में से एक है अत: ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि अभियान के मुख्य उद्देश्य को पूर्ण करते हुए लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ण कराना सुनिचित करें।

 


ये भी पढे-  प्रधानाध्यापक की नेतृत्व क्षमता से बनते हैं अच्छे विद्यालय : बीएसए कानपुर देहात


 

 


ये भी पढे-  प्रधानाध्यापक की नेतृत्व क्षमता से बनते हैं अच्छे विद्यालय : बीएसए कानपुर देहात


 

Related Articles

AD
Back to top button