रसूलाबाद में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने सुनीं 107 शिकायतें,तीन का निस्तारण
शेष के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश

पुखरायां।रसूलाबाद तहसील में शनिवार को अपर जिलाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 107 मामलों की सुनवाई की गई।जिनमें तीन का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 58,विकास विभाग की 6,पुलिस विभाग की 20, चकबंदी विभाग की 2, विद्युत विभाग की 7,समाज कल्याण विभाग की 3, कृषि विभाग की 2 और अन्य विभागों की 4 शिकायतें शामिल थीं।समाधान दिवस के दौरान धन्नीनिवादा के फूलसिंह ने बताया कि गाटा संख्या 4761 पर भूमि प्रबंध द्वारा उन्हें कृषि भूमि आवंटित की गई थी लेकिन गांव के एक पड़ोसी ने मेड जोतकर उनकी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है।फूलसिंह ने भूमि की पैमाईश कराने की मांग की।वहीं भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में एक आठ सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया।ज्ञापन में प्राइवेट स्कूलों द्वारा एनसीईआरटी पुस्तकों के स्थान पर निजी पुस्तकें जबरन लागू करने और अभिभावकों से मनमानी वसूली करने का मुद्दा उठाया गया।ज्ञापन में फर्जी व मानकविहीन अस्पतालों,पैथोलॉजी केंद्रों और झोलाछाप चिकित्सकों पर रोक लगाने की मांग की गई।इस मौके पर उपजिलाधिकारी शिखा संखवार,तहसीलदार संतोष कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार,नायब तहसीलदार हरिशंकर वर्मा,नायब तहसील शिवदर्शन सिंह,एस एस आई रामसिंह,एसडीओ शहदत सलीम,खंड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



