कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।  उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से हर घर तिरंगा कार्यक्रम की प्रगति की विस्तार में जानकारी दी गयी व महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।

Story Highlights
  • जन जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।

कानपुर देहात,अमन यात्रा । जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।  उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से हर घर तिरंगा कार्यक्रम की प्रगति की विस्तार में जानकारी दी गयी व महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। प्रेस वार्ता के दौरान आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आगामी 13 से 15 अगस्त 2022 हर घर तिरंगा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी से जनता को जागरूक करने की अपील की जिससे हर व्यक्ति जागरूक होकर अपने अपने घरों पर शासन के दिये गए निर्देशों के अनुसार ध्वजारोहण करे एवं अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान भी बनाये रखें। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त नागरिक स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 13 से 15 अगस्त के मध्य अपने-अपने घरों, कार्यालयों, संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने में बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता निभाएं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने बताया कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए राष्ट्र और इसकी स्वतंत्रता एवं संप्रभुता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव जाग्रत करना है। उन्होंने कहा कि जनपद में इस हेतु पूर्व से तैयारियां की गई हैं जिसके अंतर्गत जनपद में कुल 3.3 लाख घरों के सापेक्ष शासन द्वारा जनपद का प्रस्तावित लक्ष्य 2.5 लाख है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए जनपद में 03 लाख झंडों का निर्माण ग्रामीण स्तर पर दिए गए लक्ष्य 155000 का निर्माण 174 स्वयं सहायता समूहों द्वारा, नगरीय निकायों में दिए गए लक्ष्य 65500 का निर्माण 13 निजी सिलाई केंद्रों पर एवं सभी संबंधित विभागों को प्रस्तावित लक्ष्य 108000 का निर्माण कराया जा रहा है, अभी तक तिरंगा निर्माण की भौतिक प्रगति 56 प्रतिशत बताई गई। 20 जुलाई को प्राप्त शासनादेश व बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, जिला पंचायतराज विभाग में प्राप्त शासनादेशों के क्रम में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को पूर्ण विधि विधान से झंडा संहिता का अनुपालन व जानकारी हेतु नोडल अधिकारियों की बैठक कर जागरूक किया जाएगा एवं प्रेस वार्ता के दौरान प्राप्त सुझाव पर भी विचार करते हुए पम्पलेट्स, फोल्डर, होर्डिंग के माध्यम से जनता को झंडा संहिता व उसमें बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दिए जाने हेतु आश्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि जनता को निर्मित झंडों को छोटे 18×12 झंडे हेतु 25 रुपये प्रति झंडे एवं 20×30 हेतु 30 रुपये प्रति झंडे की निर्धारित न्यूनतम दर पर गांधी आश्रम या ब्लाॅक, तहसील एवं जिला मुख्यालय से भी तिरंगा झण्डा क्रय कर सकते हैं।प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय व जिला विकास अधिकारी गोरख नाथ भट्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम की विस्तार में जानकारी दी एवं कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक विचार विमर्श किया। इस दौरान विभिन्न प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथी उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading