कानपुर देहात में सड़क हादसे में लोडर चालक की मौत,एक घायल,
तेज रप्तार ट्रक ने लोडर में मारी टक्कर, परिजनों में मचा कोहराम

- ट्रक कब्जे में,मनकापुर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, पुलिस कार्यवाही में जुटी
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के मनकापुर पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में एक लोडर चालक की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार मनकापुर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रप्तार ट्रक ने लोडर में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में लोडर चालक मंगलपुर थाना क्षेत्र के छक्केपुरवा निवासी 32 वर्षीय बलवीर की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि लोडर में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।हादसे में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।घटना की सूचना मिलने पर मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।परिजनों की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें



