उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

चोरी रोकने को बरौर पुलिस का नया फॉर्मूला

थाना प्रभारी राहुल कुमार ने ग्राम सुरक्षा समितियां सक्रिय कीं

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य हेतु थाना प्रभारी बरौर राहुल कुमार ने एक नई पहल की है।उन्होंने क्षेत्र के सभी गांवों में ग्राम सुरक्षा समितियों को एक बार फिर सक्रिय कर दिया है।इन समितियों के सदस्य अब रात होते ही लाठी डंडों और टॉर्च लेकर गांवों में गश्त कर रहे हैं।वे ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए रात्रि गश्त के नारे भी लगा रहे हैं।ग्राम बरवा रसूलपुर से सामने आए एक वीडियो में ग्राम सुरक्षा समिति के स्वयंसेवक अन्य साथियों के साथ रात के अंधेरे में गांव की गलियों में गश्त करते और जागते रहो भाई साहब जागते रहो कि आवाज लगाते हुए नजर आ रहे हैं।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि चोरी रोकने के लिए पुलिस के साथ साथ आम जनता की भागेदारी अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने ग्राम प्रधानों और ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ बैठकें कर उन्हें सक्रिय किया है।प्रत्येक गांव में रात्रि गश्त की व्यवस्था की गई है जिसमें पुलिस भी सहयोग करेगी।ग्राम सुरक्षा समितियों के सक्रिय होने से ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है।ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि गश्त से चोरों में भय पैदा हुआ है और महिलाओं व बुजुर्गों को भी सुरक्षित महसूस हो रहा है।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल डॉयल 112 या बरौर थाने को दें।

Related Articles

AD
Back to top button