कानपुर देहात- रैपालपुर संकुल बैठक: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बालिका शिक्षा की मुख्यधारा पर मंथन
प्राथमिक विद्यालय पचेहरा में जुटे शिक्षक, ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल लाने की बनाई रणनीति

राजेश कटियार, कानपुर देहात। प्राथमिक विद्यालय पचेहरा विकासखंड मैंथा में मंगलवार को न्याय पंचायत रैपालपुर की मासिक शिक्षण संकुल बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में न्याय पंचायत क्षेत्र के समस्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक उपस्थित रहे। एजेंडा के अनुसार शिक्षा से वंचित रह गईं छात्राओं को चिन्हित कर पुनः विद्यालय लाने और मुख्यधारा से जोड़ने की रणनीति पर सभी शिक्षकों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की मानसिक स्थिति और बाल-मन को समझते हुए शिक्षण कार्य करने से ही उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा। नोडल शिक्षक संकुल ने विभागीय योजनाओं और नवीन सूचनाओं से सभी शिक्षकों को अवगत कराया। बैठक का शुभारंभ संकुल शिक्षक राजू सिंह द्वारा एजेंडा पढ़कर किया गया। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवंतपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एल.बी. सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इनके साथ ही नोडल संकुल शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, शशिकांत, संजय यादव, दिलीप अवस्थी, दीप्ति त्रिवेदी, सुशील गौतम, मनोज मिश्रा, ओमप्रकाश, अजय सिंह, पूजा शर्मा, निशा कटियार, देवेंद्र चौबे, वंदना सिंह, शैलजा त्रिपाठी, अर्चना शर्मा, सुमन यादव, चयनिका सिंह, सीमा यादव, अल्का मिश्रा, दीप्ति त्रिपाठी, दीपिका यादव, संतोषी देवी, प्रतिभा सिंह, दीपिका सिंह, किरन, अन्नपूर्णा त्रिवेदी, अनीता सिंह, तारावती, प्रेमवती, नीलम और जन्मेजय सिंह सहित न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जयश्री अवस्थी ने उपस्थित सभी शिक्षकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
ये भी पढे- कानपुर देहात: प्राथमिक विद्यालय मड़वाई में संकुल बैठक संपन्न



