हुनर से बढ़ेंगे कदम: हमीरपुर में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, स्वरोजगार के लिए उद्यमियों को मिला सरकारी मदद का भरोसा
आज जिला हमीरपुर में खादी तथा ग्रामोद्योग एवं मण्डलीय प्रशिक्षण केंद्र कालपी के तत्वावधान में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी तथा हलवाई ट्रेड के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन हुआ

आज जिला हमीरपुर में खादी तथा ग्रामोद्योग एवं मण्डलीय प्रशिक्षण केंद्र कालपी के तत्वावधान में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी तथा हलवाई ट्रेड के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुमेरपुर ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि सभासद बउआ ठाकुर (भारतीय जनता पार्टी) ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं के रोजगार के लिए प्रेरित करते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त जयश्री जी ने सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए स्टार्टअप शुरू करने के लिए विभागीय सहयोग का भरोसा दिलाया। उद्घाटन समारोह में मण्डलीय प्रशिक्षण केंद्र कालपी के प्राचार्य शिशुपाल सिंह गोयल, विवेक गुप्ता, रामसिंह राजपूत, राफिक जी, महिला फेडरेशन की अध्यक्ष दया तिवारी और परमलाल सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. एस.के. चक्रवर्ती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



