कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने ऐसा क्या काम किया जिससे बुजुर्ग महिला ने सराहा और आशिर्वाद दिया, पढ़े खबर

मंगलपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतापुर निवासी रानी देवी (70) वर्ष शुक्रवार को थाना मंगलपुर परिसर पहुँचकर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को बताया कि गाँव के ही कुछ दबंग लोगो ने मिलकर उनकी बाजरे की फसल को काट ली है।

मंगलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतापुर निवासी रानी देवी (70) वर्ष शुक्रवार को थाना मंगलपुर परिसर पहुँचकर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को बताया कि गाँव के ही कुछ दबंग लोगो ने मिलकर उनकी बाजरे की फसल को काट ली है।जिसके चलते उनके पास आगे समय मे खाने को अनाज की कमी हो सकती है।

IMG 20231007 WA0004
पीड़ित महिला

इस पर थाना प्रभारी ने उन्हें कार्यवाही का आश्वासन देते हुए बुजुर्ग महिला से बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान पता चला की माता जी सुबह से कुछ भी नहीं खाया है।जिस पर थाना प्रभारी मंगलपुर देवेंद्र सिंह ने तुरंत ही बुजुर्ग महिला के लिए समोसे और रसगुल्ले का इंतजाम कराया।नास्ता करने के बाद बुजुर्ग महिला ने थाना प्रभारी मंगलपुर का कोटि कोटि धन्यवाद देते हुए उनके इस कार्य को खूब सराहते हुए आशीर्वाद दिया । वहीं अन्य मौजूद लोग इसपेक्टर साहब की तारीफ करते नजर आये।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button