उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

दस साल बाद भी चयन वेतनमान न मिलने से क्षुब्ध टीचरों ने बीएसए से लगाई गुहार, बीएसए ने तत्काल लेखा के पटल सहायकों को लगाई फटकार 

चयन वेतनमान के भुगतान हेतु वित्त एवं लेखाधिकारी को लिखा पत्र

राजेश कटियार, कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में तैनात तमाम टीचरों की सेवा के दस साल पूरे हो जाने के बाद भी चयन वेतनमान का लाभ न मिलने से उनमें गहरा रोष है। इसको लेकर टीचरों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि बीएसए कार्यालय से चयन वेतनमान की स्वीकृति के उपरांत भी उन्हें लेखा कार्यालय द्वारा चयन वेतनमान नहीं दिया जा रहा है।

उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। शिक्षकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र लिखकर शिक्षकों के चयन वेतनमान का भुगतान करने की बात कही है। उन्होंने पत्र में यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जो इस कार्य में ढिलाई बरत रहे हैं उन पर सख्त कार्यवाही की जाए।

स्वीकृत चयन वेतनमान का वित्तीय नियमों के अंतर्गत परीक्षण कर सम्बन्धित लाभार्थी अध्यापक/अध्यापिकाओं का तुरंत भुगतान कराना सुनिश्चित करें साथ ही विलम्ब की दशा में दोषी पटल सहायक का उत्तरदायित्व भी निर्धारित करें तथा कृत कार्यवाही से हमे अवगत भी करायें।

Related Articles

AD
Back to top button