भोगनीपुर में तेज रप्तार टैंकर की चपेट में आकर 11 वर्षीय छात्रा की मौत,सड़क पार करते समय हुआ हादसा
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।भोगनीपुर के झांसी कानपुर हाइवे पर श्रीरामपुर के पास तेज रप्तार टैंकर की चपेट में आकर 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

- परिजनों में मचा कोहराम
- पुलिस कार्यवाही में जुटी
भोगनीपुर।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।भोगनीपुर के झांसी कानपुर हाइवे पर श्रीरामपुर के पास तेज रप्तार टैंकर की चपेट में आकर 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।मृतका की पहचान भोगनीपुर के श्रीरामपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह की 11 वर्षीय पुत्री आयुषी के रूप में हुई है।आयुषी पुखरायां कस्बे के मीरपुर स्थित फन किड्स स्कूल में पढ़ती थी और प्रतिदिन अपने पिता के साथ स्कूल जाती थी।बुधवार को आयुषी के पिता धर्मेंद्र सिंह बाहर गए हुए थे इसलिए उसके दादा अशोक कुमार उसे स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे।गांव के निकट वह पोती आयुषी व तनु के साथ ऑटो के लिए हाइवे पार कर रहे थे।इसी दौरान एक तेज रप्तार टैंकर ने आयुषी को टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद आयुषी को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक राजवीर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।आयुषी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतका की मां शालिनी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



