उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां में सड़क हादसे में एक की मौत,बाइक सवार गंभीर

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के रनियां कस्बे में मंगलवार शाम सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

Story Highlights
  • परिजनों में मचा कोहराम
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के रनियां कस्बे में मंगलवार शाम सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।हादसा रनियां बाजार में हुआ।जब एक मोटरसाइकिल सवार ने पैदल सड़क पार कर रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में शिवली थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव निवासी राजू शर्मा पुत्र उदयनारायण शर्मा तथा बाइक सवार रनियां थाना क्षेत्र के पचगवां निवासी आशीष कुमार पुत्र राजेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा।अस्पताल ले जाते समय राजू शर्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।जबकि बाइक चालक आशीष शर्मा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों को सूचना भेज दी गई है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button