कानपुर देहात पुलिस का बड़ा एक्शन: रसूलाबाद में घर में घुसकर आबरू लूटने वाला हैवान कन्हैया गिरफ्तार, नरेंद्र के भट्टे पर बिछाया जाल
पीड़िता ने 29 जून को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया था केस।

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रसूलाबाद थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घर में घुसकर गलत काम करने के मामले में नामजद चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
घर में घुसकर वारदात को दिया था अंजाम
थाना रसूलाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 28 जून 2026 को गांव के ही कन्हैया ने उसके घर में जबरन घुसकर उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया और विरोध करने पर अभद्रता व धमकी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर रसूलाबाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 242/2026 धारा 64(1), 332(a) और 351(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला पंजीकृत किया था।
ईंट भट्टे के पास से दबोचा गया आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रसूलाबाद पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। 30 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसरी बेला रोड पर स्थित नरेंद्र सिंह के बंद पड़े ईंट भट्टे के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से भागने का प्रयास कर रहे नामजद अभियुक्त कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली रसूलाबाद पुलिस टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:
-
राम सिंह (वरिष्ठ उपनिरीक्षक)
-
रा माधार (हेड कांस्टेबल 662)
-
विनोद पुरी (कांस्टेबल 236)



