उत्तरप्रदेशऔरैया

सड़क हादसे में पूर्व चेयरमैन की हुई मौत

जिला मुख्यालय के गेट के पास हुए एक सड़क हादसे में नगर पालिका परिषद औरैया के पूर्व चेयरमैन एवं सुभाष विचार मंच के संरक्षक धर्मेश दुबे एडवोकेट की मृत्यु हो गयी है।

औरैया,अमन यात्रा ।  जिला मुख्यालय के गेट के पास हुए एक सड़क हादसे में नगर पालिका परिषद औरैया के पूर्व चेयरमैन एवं सुभाष विचार मंच के संरक्षक धर्मेश दुबे एडवोकेट की मृत्यु हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद औरैया के पूर्व चेयरमैन धर्मेश दुबे (73) एडवोकेट आज किसी कार्य से साथी अधिवक्ता अंजनी दीक्षित के साथ जिला मुख्यालय ककोर गये हुए थे। जहां से वह करीब एक बजे अंजनी दीक्षित के साथ बाइक पर सवार होकर वापस औरैया आने के लिए निकले थे।
उनकी बाइक मुख्यालय गेट से आगे निकली ही थी कि तभी विकास भवन की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्रेस लिखी कार ने उनकी बाइक में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पूर्व चेयरमैन दुबे बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और उनका सिर सड़क से टकरा गया। जिससे उन्हें अंदरुनी गंभीर चोटें आ गयीं। वहीं साथी अधिवक्ता दीक्षित हेलमेट लगाये थे, जिस कारण उन्हें ज्यादा चोट नहीं आयी। मौके पर मौजूद लोग पूर्व चेयरमैन दुबे को घायलावस्था में जिला अस्पताल चिचौली ले गये। जहां पर चिकित्सकों ने दुबे के सिर में गंभीर चोट को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद एम्बुलेंस न मिलने पर परिजन व अधिवक्ता सौरभ पाठक उन्हें निजी वाहन से पनेसिया हॉस्पिटल कानपुर ले गये। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।
पूर्व चेयरमैन एवं अधिवक्ता की मृत्यु पर औरैया शहर समेत जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। जिले के अधिवक्ताओं, राजनीतिक, सामाजिक व्यक्तियों, व्यापारियों आदि ने पूर्व चेयरमैन की मृत्यु पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button