कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में रोडवेज बस ने प्राइवेट बस को मारी टक्कर, युवती समेत दो घायल भेजा गया अस्पताल

सुबह 9 बजे हुआ एक्सीडेंट, रसूलाबाद से कानपुर जा रहे थे दोनों मुसाफिर

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद बिधूना मार्ग पर बारनपुर कहिंजरी स्थित बड़ौदा बैंक के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ।रसूलाबाद से आ रही एक रोडवेज बस ने प्राइवेट बस को ओवरटेक करते समय पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सुबह करीब 9 बजे हुई जब रोडवेज बस अनियंत्रित होकर प्राइवेट बस से टकरा गई।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।घायलों की पहचान नवलपुर रसूलाबाद निवासी वीरेंद्र कुमार 45 वर्ष और मलखानपुर रसूलाबाद निवासी नेहा 25 वर्ष के रूप में हुई है।दोनों घायल रसूलाबाद से कानपुर जा रहे थे।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली भेजा।

जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर हैलट रेफर कर दिया।चौकी प्रभारी औनहां अजय कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-  सिपाही भर्ती का आखिरी दिन: परीक्षा केंद्रों पर खुद पहुंचे पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था का लिया जायजा


 

Related Articles

AD
Back to top button