कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ी,भेजा गया जिला अस्पताल

सराय गांव निवासी 33 वर्षीय अफरीन खेत में चारा लेने गई थीं, तभी जहरीले कीड़े ने डसा।

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में शनिवार को सर्पदंश से एक महिला गंभीर रूप से आहत हो गई।महिला को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सराय गांव निवासी इरफान ने बताया कि उनकी 33 वर्षीय पत्नी अफरीन मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थीं इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने डस लिया।जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

परिजन उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी लेकर गए।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर गोविंद प्रसाद ने अफरीन की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

AD
Back to top button