कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ रही कम, मात्र 48 शिकायतें दर्ज

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के चलते कम पहुंचे फरियादी, दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण

डेरापुर। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के त्योहार का असर सोमवार को आयोजित तहसील दिवस में भी देखने को मिला। त्योहार के चलते आम दिनों की अपेक्षा कम फरियादी तहसील पहुंचे। डेरापुर तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी नीरज गौतम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी मात्र 48 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

तहसील दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। राजस्व विभाग की 30 शिकायतें, पुलिस की पांच, विकास विभाग की चार, पूर्ति विभाग की दो और विद्युत विभाग की सात शिकायतें अधिकारियों के सामने पहुंचीं। फरियादियों ने भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई, विकास कार्यों, राशन वितरण और बिजली से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
उप जिलाधिकारी नीरज गौतम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी संजू सिंह, एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार, कानूनगो हरिशंकर शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। त्योहार के बावजूद तहसील प्रशासन ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

 


ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिठाई और खोया समेत 12 नमूने जांच को भेजे


 

Related Articles

AD
Back to top button